20 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली का आयोजन

 

रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

  • मैनपुरी 01 सितम्बर, 2022- निदेशक भर्ती बोर्ड सेना भर्ती कायार्लय आगरा ने बताया कि 20 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक आगरा के आनन्द इंजीनियरिंग काॅलेज कीठम में अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। इस रैली में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झाॅसी, ललितपुर, हाथरस और कन्नौज के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।