अग्निवीर रैली का आयोजन 10 अक्टूबर तक आगरा में किया जायेगा

हिमांशु यादव मैनपुरी संदेश महल समाचार

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनवार्स अधिकारी कमान्डर नवीन कटियार ने बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निपथ रैली का आयोजन सेना भर्ती कायार्लय आगरा द्वारा 10 अक्टूबर तक आनन्द इंजीनियरिंग काॅलेज कीठम आगरा में किया जायेगा। जिसमें 28 सितम्बर को तहसील कुरावली, करहल, भोगांव एवं 29 सितम्बर को तहसील मैनपुरी, किशनी, घिरोर तथा 10 अक्टूबर को सभी जिलों के डुप्लिेकट पंजीकरण के अभ्यथिर्यों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। उन्होने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में दी गयी तिथि के अनुसार प्रवेश पत्र व सभी मूल दस्तावेजों के साथ भर्ती प्रक्रिया में सम्मलित हों। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रवेश रात्रि 12 बजे से शुरू होगा।