रिपोर्ट
उमेश बंसल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार
कोहरे और ठंड की गलन नए साल के जश्न मनाने दुधवा पहुंचे सैलानियों का जोश कम नहीं कर सका। सुबह से ही सैलानियों का तांता लगा रहा।सबसे ज्यादा क्षेत्रीय लोग यहां पहुंचे और उन्होंने पर्यटन परिसर में ही पिकनिक मनाकर नए साल का आनंद उठाया।जंगल का भ्रमण कर हिरन, गैंडे देखकर खुशी का इजहार किया। काफी संख्या में सैलानी जंगल का भ्रमण नहीं कर सके।
नये साल में यहां क्षेत्रीय लोगों के अलावा कानपुर,लखनऊ,मुंबई,शाहजहांपुर सहित कई महानगरों और शहरों से लोग पहुंचे। इसके चलते पर्यटन परिसर के बाहर बनी पार्किंग भी फुल नजर आई। दुधवा पहुंचीं पूनम श्रीवास्तव, कल्पना बिष्ट, दीपा सिंह, ममता सिंह,संतुष्टि बिष्ट,संस्कृति बिष्ट व सार्थक ने कहा-यहां का प्राकृतिक सौंदर्य लाजवाब है। लखीमपुर खीरी की काजल मिश्रा,आराध्या मिश्रा ने भी दुधवा घूमने के बाद खुशी का इजहार किया।