25 हजार के इनामिया गैंगस्टर की पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल

हिमांशु यादव मैनपुरी संदेश महल समाचार

फरार गैंगस्टर के साथ पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस की 25 हजार के इनामी गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया एजाज गोकशी के मामले में वांछित था। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
जसरथपुर थाना क्षेत्र के नदराला गांव निवासी गैंगस्टर पप्पू उर्फ एजाज हुसैन एक शातिर अपराधी है। उस पर करीब छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। संरक्षित हत्या के मामले में वह बिछवां थाने से वांछित चल रहा था। थानाध्यक्ष अमित सिंह को सूचना मिली कि एजाज भनऊ घाट के पास बाइक पर देखा गया है।सूचना पर चेकिंग शुरू की गई तो एजाज बाइक से आता दिखाई दिया।पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर तमंचा से फायर करना शुरू कर दिया। जबावी फायरिंग के दौरान एक गोली एजाज के पैर में लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार और एसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि एजाज की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

เกมยิงปลา slot gacor เกมสล็อต slotonline https://www.prevestdenpro.com/wp-content/product/ ยิงปลา bewin999 scatter hitam http://157.245.71.105/