राजनीतिक अभियान एक संगठित प्रयास है जो प्रगति को संभावित करता- हाजी जावेद

अशोक अवस्थी लहरपुर सीतापुर संदेश महल समाचार

  • रंगोत्सव के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रत्याशियों ने गले मिलने के साथ-साथ प्रमुख लोगों से मिलकर चुनावी गणित बिठाने की राजनीति तय करना शुरू कर दिया है।
    प्रत्याशी नगर पालिका लहरपुर हाजी जावेद अहमद आर यस यस से जुड़े हिंदू नेताओं के साथ चुनावी मंत्रणा करने के साथ साथ अपना जनसंपर्क बना रहे हैं। हाजी जावेद नगर के प्रतिष्ठित परिवार पर जुड़े व्यक्ति हैं।जो समाजवादी पार्टी के प्रमुख सिपहसालार माने जाते हैं। एक मुलाकात में हाजी साहब ने बताया की हिंदू मुस्लिम सभी एकजुट होकर हमारा साथ दे रहे हैं। भारी बहुमत पर चुनाव जीतना है। हमारा होली मिलन कार्यक्रम काफी सफल रहा है।आम आवाम मदद के लिए अभी से ही संगठित होकर एकजुटता बनाने लगे हैं।
    उल्लेखनीय यह है कि हाजी जावेद ने सपा सिंबल पर पूर्व में चुनाव लडा में था जिसमें नगर के अंदर बहुत बड़ी सपोर्ट मिली थी। मदद के लिए आवाम ने तहेदिल अपना सहयोग किया था। मेरा मानना है कि राजनीतिक अभियान एक संगठित प्रयास है जो प्रगति को संभावित करता है। जन सम्पर्क से दूरियां घटती है गिले सिकवे दूर होते हैं। सहयोग-सहकार की यह वृत्ति तभी संभव है जब हमारा भाईचारे का उदात्त दृष्टिकोण हो। एक फूल से माला नहीं बनती है। इसके लिए अनेक पुष्पों की जरूरत होती है। ये आपस में गुंथकर ही माला की कल्पना को साकार करते हैं। माला स्वयं में कुछ नही है, यह तो क्रमबद्ध एवं श्रृंखलाबद्ध फूलो का सुंदर सुनियोजन है। इसी प्रकार भ्रातृत्व भावना मानवता का उज्ज्वल एवं दिव्य सत्य है। यह वह सूत्र है जिससे व्यक्ति व्यक्ति से,परिवार परिवार से, समाज समाज से जुड़ते बंधते चले जाते है।