ब्यूरो चीफ
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र भोगांव अंतर्गत विद्युत उपखंड सब स्टेशन अरम सराय (सरैया) क्षेत्र के अंतर्गत निवासी नौरंगाबाद में 2 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल का असर नगर व क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर देखा जा रहा है। जिससे गर्मी में नगर व क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत कर्मचारियों को हड़ताल न किए जाने के कठोर निर्देश दिए गए हैं वहीं विद्युत कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल का असर नगर व क्षेत्र मैं देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, और अभी भी बंधित है वही विद्युत सबस्टेशन अरम सराय सरैया पर विद्युत आपूर्ति है कि नहीं या फिर दी नहीं जा रही है विद्युत आपूर्ति बाधित होने से डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी का लोग शिकार बन रहे हैं। दूसरी तरफ किसान फसल सिंचाई के लिए इंतजार कर रहा है जिससे नगर व क्षेत्र के लोग परेशान रहे।