सुनीत मिश्रा
बाराबंकी संदेश महल
रात सोते वक्त कमरे की खिड़की से एक सफाई कर्मचारी को गोली मार कर हत्या कर दी गई।मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।बदोसराय थाना क्षेत्र के मदनापुर मजरे मुरई गांव निवासी अरविंद वर्मा (40) क्षेत्र के ही मरकामऊ गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार की रात वह अपने मकान के बाहरी कमरे में सो रहा था। जिसकी खिड़की खुली हुई थी। रात्रि करीब 2:00 बजे परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। तो बिस्तर पर खून से लथपथ अरविंद का शव पड़ा था। गोली उसके सिर में लगी थी। एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने छानबीन की। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर मृतक की किससे दुश्मनी थी। एएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही हैं।