अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी की प्रार्थना

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के विकासखंड बेवर गुरुवार को क्षेत्र के कपिल मुनि चिल्ड्रनस एकेडमी में छात्र-छात्राओं द्वारा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी की प्रार्थना की गई। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 80दिन से किन्ही कारणों के चलते अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। बताते चलें कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हैं।कपिल मुनि चिल्ड्रंस एकेडमी करपिया में छात्र छात्राओं ने गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर उनके समय से सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संस्था के विज्ञान वर्ग अध्यापक वंशराज सिंह ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।इस मौके पर प्रधानाचार्या वंदना गौर रुचि पाठक आयुषी भदोरिया बच्चों का मार्गदर्शन किया छात्र-छात्राओं में मानसी, नव्या, अंतरा, डिंपल, शशि, सुप्रिया आदि द्वारा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।