कुरावली पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले महंत को किया गिरफ्तार

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी कुरावली पुलिस ने क्षेत्र से एक वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार, समय से न्यायालय में किया पेश। अभियुक्त पर कई धाराओं में मुकदमे है दर्ज, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस कर रही थी अथक प्रयास। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम प्रेमपुरा निवासी महन्त अजयदास महाराज पुत्र अमर सिंह पर कई गम्भीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसकी गिरफ्तारी हेतु कुरावली पुलिस लगातार छापामारी कर ढूंढ रही थी। 13 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को मुखबिर द्वारा सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान और वरिष्ट उपनिरीक्षक संजय सिंह उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह मय हमराह टीम गठित कर शरीफपुर से प्रेमपुरा की तरफ जाने वाली पुलिया से 50 मीटर पहले अभियुक्त महन्त अजयदास महाराज को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने अभियुक्त पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।