हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना कुरावली ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला को कुरावली पुलिस के अथक प्रयासों से ढूंढ निकाला। महिला के चले जाने से परिजन थे परेशान वापस लोटे पर पुलिस की कर रहे सराहना।
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम कल्यानपुर से बीते 4 फरवरी को घर वालो से झगड़ कर महिला बिना बताए कही चली गई थी। परिजनों ने सब जगह ढूंढा परंतु महिला की कही कोई सूचना नहीं मिली। जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा कुरावली थाने में देते हुए जल्द ढूंढ निकलने की गुहार लगाई। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस टीम गठित कर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, साहब सिंह मय पुलिसकर्मी भावना को महिला के खोजने के निर्देश दिए। थाना पुलिस के अथक प्रयासों से महिला को ग्राम खिरिया पीपर से बरामद कर लिया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिला को उसकी माँ नेकसो देवी पत्नी रामवीर सिह निवासी विछिया विक्रमपुर नगला नन्दे थाना कुरावली के सुपुर्द कर दिया। गुमशुदा के मिलने पर उसके परिजनो मे खुशी की लहर दौड़ गयी और सभी परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही की भूरि भूरि सराहना की।