संदिग्धावस्था में किशोरी का मिला शव परिजनों ने हत्या का आरोप

संदिग्धावस्था में किशोरी का मिला शव परिजनों ने हत्या का आरोप

धनंजय मिश्रा
बाराबंकी संदेश महल
मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शुक्रवार की शाम गांव चंद्रसिहाली गांव में 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के परिजनों का आरोप है कि छेड़छाड़ की शिकायत वापस न लेने के कारण आरोपियों ने किशोरी की हत्या कर दी है।

मृतका की भाभी के अनुसार,गांव के विजय सिंह,धर्मेंद्र,सत्येंद्र,नागेंद्र और जगदेव समेत कुछ लोग रात में उनके घर में घुसे। बताया कि हमे कमरे में बंद कर किशोरी की हत्या कर दी। जबकि शव की प्रारंभिक जांच में गले पर रस्सी के फंदे के निशान मिले हैं।
मृतका की भाभी ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत करने के बाद से वे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।माता-पिता के देहांत के बाद अनाथ हुई यह किशोरी अपने परिवार में तीसरे नंबर की संतान थी। घटना के समय उसके दोनों भाई घर पर नहीं थे। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है।सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।