रिपोर्ट/- सूर्य प्रकाश मिश्र सीतापुर संदेश महल समाचार
एक विवाहिता को 50 हजार रुपए में बेचे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर थानगांव पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मऊ निवासी एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह बहन के घर गोरखपुर दवा लेने गई थी। वापस लौटते समय थानगांव खरोटी के मूल निवासी मुन्नी मौर्य उसे मिल गई। मुन्नी महिला को अपने घर लेकर चली आई। मुन्नी व उसके पति दीपू ने उसे रेउसा के रहने वाले रूपेश वर्मा को 50 हजार में बेच दिया। बाद जब रूपेश को पता चला कि महिला उसके समुदाय की नहीं तो उसने महिला से विवाह करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला बिसवां में टहलने लगी।
इस दौरान एक महिला उससे मिली तो पीड़िता को लेकर थानगांव थाने पर पहुंच गई।
एसओ फूलचंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों पर केस दर्ज कर दर्ज कर लिया गया है। महिला को बेचा गया है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों की भी तलाश जारी है।