503 में 248 पॉजिटिव 255 नेगेटिव आंकड़ा पहुंचा 300 अब तक संक्रमित 3378

 

रिपोर्ट
गौरव गुप्ता
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

300 कोरोना संक्रमित में 9 बच्चे और 55 किशोर किशोरियां शामिल हैं। शुक्रवार को 300 संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना एक्टिव की संख्या 1358 हो गई है। उधर, स्वास्थ्य महकमें की देखरेख में 2015 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 503 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। जिसमे 248 पॉजिटिव 255 नेगेटिव मिले।एंटीजेन जांच में 40 एवं निजी लैब की रिपोर्ट में 12लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 पुहंच गया। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 3378 हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में 2015 संक्रमित घर पर रहकर ही स्वस्थ हो चुके हैं। मिले संक्रमितों में एक से दस साल तक के नौ बच्चे एवं 11 से 20 साल तक के 55 किशोर किशोरियों शामिल हैं।

error: Content is protected !!