हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी किशनी विकासखंड के कस्बा रामनगर में गायत्री परिवार द्वारा 51 महा कुंडी यज्ञ कराया गया।जिसकी शुरुआत 16 नवंबर से हुई व 20 नवंबर तक समापन हुआ। कस्बा रामनगर में आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने मैदान में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन इसमें सभी भक्तगणों ने 16 से 20 नवंबर तक यज्ञ आरती कीर्तन किया। और गायत्री परिवार द्वारा बताए हुए नियमों का पालन भी किया। विशाल यज्ञ के बाद भव्य भंडारे का आयोजन प्रवेंद्र सिंह चौहान ब शोभा सिंह चौहान द्वारा कराया गया।कार्यक्रम को सफल होने पर उन्होंने समस्त क्षेत्र व कस्बा के लोगों का धन्यवाद किया।