65 वर्षीय वृद्ध ने 13 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म,गिरफ्तार

 

रिपोर्ट/जेपी रावत
बाराबंकी संदेश महल समाचार

65 वर्षीय वृद्ध ने एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वृद्ध के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने घर पहुंचकर इस बारे में परिवारीजनों को बताया। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब हो कि मामला उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासिनी 13 वर्षीय किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री गांव में किसी काम से गई थी। तभी उसे गांव के ही निवासी बाबू उर्फ गामा (65) ने दस रुपये दिया व फुसलाकर गांव के बीच स्थित अपने घर पर ले जाकर कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि वृद्ध ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
शाम पीड़िता का पिता मजदूरी से घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इस पर वह असंद्रा थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पिता ने थाने में दी गई तहरीर के जरिये बताया है कि उसकी पुत्री ने आरोपी द्वारा पहले भी दो बार दुष्कर्म करने की बात कही थी लेकिन मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने के चलते उसने शिकायत नहीं की।
सीओ रामसनेहीघाट पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी ने दस रुपये देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ बुला ले गया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

 

error: Content is protected !!