जेपी रावत/संदेश महल समाचार
अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित देश जिम्बाब्वे में एक शख्स की 16 पत्नियां हैं। इतना ही नहीं यह शख्स अपनी 17वीं शादी करने की तैयारी कर रहा है।अब तक कुल 151 बच्चों को पैदा किया है।ख्वाहिश है कि ये 100 शादियां करे और 1000 संतानों को जन्म दे। जिम्बाब्वे में रहने वाले इस शख्स की उम्र 66 वर्ष है।

दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बढ़ती हुई जनसंख्या है। बढ़ती जनसंख्या के इस विस्फोट से साउथ एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के कई देश प्रभावित हुए हैं। आने वाले समय में संभावना जताई जा रही है कि अफ्रीका के कई देशों में हैरतअंगेज ढंग से जनसंख्या बढ़ सकती है। वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के इस शख्स का कहना है कि मेरा काम अपनी पत्नियों को शारीरिक रूप से संतुष्ट रखना और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पैदा करना है।
शख्स का नाम मिशेक न्यानदोरे है। इन दिनों मिशेक की चर्चा हर तरफ हो रही है। मिशेक बताते हैं कि इनकी कई पत्नियां बूढ़ी हो गईं हैं, जो उनकी सेक्स ड्राइव से मेल नहीं बैठा पाती। इस कारण उन्हें युवा महिलाओं से विवाह करना पड़ता है। मिशेक अपना ज्यादातर समय अपनी पत्नियों के बीच ही व्यतीत करते है।
मिशेक का कहना है कि वह मरने से पहले अपने 1000 बच्चों को पैदा करना चाहते हैं। मिशेक न्यानदोरे और उनका विशाल परिवार जिम्बाब्वे के मशोनालैंड सेंट्रल प्रांत के बायर जिले में रहता है। मिशेक न्यानदोरे का एक निश्चित शेड्यूल है, जिसमें वह हर रात अपनी 4 पत्नियों को शारीरिक तौर पर संतुष्ट करते हैं। मीडिया संस्थान में दिए एक इंटरव्यू में मिशेक बताते हैं कि “मेरे पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए मैं केवल अपनी पत्नियों को ही खुश करने का काम करता हूं। वहीं दूसरी तरफ मेरे 150 बच्चे हैं। इस कारण मुझ पर कोई आर्थिक दबाव भी नहीं पड़ता। बच्चे ही काम-धंधा कर घर को चलाते हैं और मुझे गिफ्ट भी देते हैं।
इस परिवार की आय का मुख्य स्त्रोत खेती है। मिशेक न्यानदोरे के 6 बच्चे जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। मिशेक की 13 बेटियों की अब तक शादी हो चुकी है। इस शख्स ने अंतिम बार 2015 में अपनी शादी रचाई थी। हालांकि, इसके बाद जिम्बाब्वे की आर्थिक स्थित काफी खराब हो गई। इस कारण इस शख्स ने अपनी शादी करने की योजना पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगा दिया। अब 2021 में मिशेक फिर से शादी करने की सोच रहे हैं।