रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार
शौच क्रिया करने गई किशोरी को कार सवारों ने किया अगवा
परिजनों ने किशोरी को दिल्ली के इंद्रपुरम कॉलोनी से किया बरामद
एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार किशोरियों और महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। लेकिन अपराध महिलाओं के प्रति थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। किशोरियों और महिलाओं को दिनदहाड़े हवस का शिकार बनाया जा रहा है।
ऐसा ही मामला जनपद मैनपुरी के थाना औछा क्षेत्र के ग्राम कटिगरा गांव का मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि15 जनवरी को सुबह के 6:00 बजे के समय घने कोहरे में 13 वर्षीय किशोरी शौच क्रिया करने गई थी। जहां गांव के ही दो युवक एक कार में बुआ के लड़के के साथ मौजूद थे। जैसे ही किशोरी को आते देखा वैसे ही तीनों ने किशोरी को अगवा करते हुए गाड़ी में डाल लिया और उसे दिल्ली के इंदिरापुरम कॉलोनी में ले गए। जहां तीनों ने एक मकान में 8 दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ बारी बारी सामूहिक बलात्कार किया। उक्त किशोरी को अगवा उस समय किया गया जब उसके माता पिता अपनी किसी कार्य के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे। घटना की सूचना पाकर माता-पिता घर पर लौटे और अपनी पुत्री की तलाश में जुट गए। पिता और उसके परिजनों ने पुत्री को दिल्ली के इंदिरापुरम कॉलोनी में 8 दिन बाद 25 जनवरी को तलाश कर अपने हवाले कर लिया। वहां पर मौजूद तीनों बलात्कारी युवक भाग जाने में सफल हो गए। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बावजूद इसके जांच पड़ताल के बाद बीते 28 जनवरी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। पुलिस तीनों अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ करनी चाही। तो वह कैमरे के सामने बोलने से मुकर गए।