रिपोर्ट- घनश्याम तिवारी
धनघटा,संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
जिले के नोडल अधिकारी अपर प्रमुख सचिव द्वारा धनघटा तहसील क्षेत्र के विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कोविड-19 टीका केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने सीएचसी मलौली अस्पताल का सर्वप्रथम स्थलीय निरीक्षण किया। अस्पताल के प्रत्येक विभाग को देखा तथाअस्पताल के प्रभारी से जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद नोडल अधिकारी अनिल कुमार ग्राम पंचायत सिरसी के पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन के कार्य को देखकर ग्राम प्रधान को बधाई दिया। वहां पर लग रहे कोविड-19 टीकाकरण के बारे में सभी स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी हासिल किया। वहां पर मौजूद ग्रामीणों से टीकाकरण के बारे में पूछा। तथा मौजूद ग्रामीणों से टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सिरसी गांव में बन रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। तथा वहां पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उनके साथ जिला परियोजना अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला,खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान, तहसीलदार धनघटा रत्नेश त्रिपाठी,सीएससी मलौली प्रभारी डा.वाई.ए.खान,एडीओ पंचायत शिवकुमार त्रिपाठी,अशोक कुमार यादव, प्रधान अर्जुन यादव,प्रधान संघ जिला अध्यक्ष गणेश पांडेय,बालेंद्र राय,विनोद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।