रिपोर्ट
विनोद कुमार दुबे
संतकबीरनगर संदेश महल
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव से सम्मान पाकर गदगद हुए प्रदेश अध्यक्ष
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामा यादव और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अजीम खान ने भी प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
कल गोरखपुर में होने वाले रथ यात्रा में सम्मिलित होने जा रहे युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश रजा और लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल का जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ जिला अध्यक्ष रामा यादव जिला अध्यक्ष अजीम खान बालेंदु ने एक निजी होटल पर जोरदार स्वागत किया । स्वागत के बाद जहां तीनों फ्रंटल के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव से 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया वही रथ यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ पहुंचने की अपील की जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि कल होने वाले रथ यात्रा में लोगों का हुजूम गोरखपुर से कुशीनगर तक पहुचेगा। आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के एक निजी होटल का है जहां रथ यात्रा में सम्मिलित होने जा रहे तीनों फ्रंटल के प्रदेश अध्यक्ष का जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव से सम्मान पाकर जहां तीनों फ्रंटल के प्रदेश अध्यक्ष गदगद हो गए हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव से आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा की। बलिराम यादव ने आश्वस्त किया कि संत कबीर नगर जिले के तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी अपना परचम लहरायेगी।