अफ्रीका किलिमंजारो पर भारतीय तिरंगा फहराने हेतु डीएम ने तिरंगा भेंट कर दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ व मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव ने जनपद संत कबीर नगर के धनघटा क्षेत्र के करमा गांव की रहने वाली रजनी साव को अफ्रीका देश के 19341 फीट ऊंचा किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई करने हेतु चयनित होने पर भारतीय तिरंगा भेंट कर उसका हौसला बुलंद किया।
उल्लेखनीय है कि जनपद संत कबीर नगर के ग्रामीण इलाके में रहने वाली जिंदादिल और बहादुर बेटी रजनी साव इससे पहले वर्ष 2016 में पहली बार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धौलाधार रेंज के हनुमान तिब्बत पर 15700 फीट की ऊंचाई चढ़ कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रजनी साव ने बताया कि वर्ष 2017 में जोहार इंस्टिट्यूट, पहल ग्राम, जम्मू कश्मीर में 28 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन्होंने प्रशिक्षण के उपरांत गुजरात प्रदेश के सूरत जिले के टेबल टॉप पर्वत पर 14000 फीट की ऊंचाई को चढ़कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ष 2017 में ही सीतीधार पर्वत पर 16380 फीट की ऊंचाई चढ़कर जनपद एवं प्रदेश का नाम बढ़ाया है।

तिरंगा भेंट करते हुए जिलाधिकारी

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दक्षिण अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई करने के लिए टीम में चयनित होने पर रजनी साव को भारतीय तिरंगा भेंट कर उसके सफलता की अग्रिम शुभकामना एवं बधाई देते हुए उसके मनोबल को बढ़ाया। जिलाधिकारी ने कहा कि रजनी साव भारतीय तिरंगा अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत पर फहराकर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ-साथ बेटियों का भी सम्मान बढ़ाएंगी और रजनी साव देश, प्रदेश व जनपद की अन्य बेटियों के लिए रोल मॉडल भी बनेगी। उन्होंने रजनी साव को सफल पर्वतारोही बनने की इच्छा शक्ति और हौसला को देखते हुए शासन स्तर से उसे सहयोग दिलाने का भरोसा भी दिया।

आवश्यक सूूचना

प्रिय पाठक,

सरकार की गांवों-कस्बों तक सर्वांगीण विकास की पहुँच सुनिश्चित करना हमेशा प्राथमिकता रही है। संदेश महल समाचार के नए अंक की आवरण कथा समावेशी विकास की पहल पर आधारित है।

इस अंक में सरकार द्वारा गांवों-कस्बों में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों को मद्देनजर रखते हुए समीक्षात्मक स्टोरी, फोटो को मुख्य आकर्षणों में शामिल किया गया है।आप सभी सम्मानित साथियों से संदेश महल समाचार ने क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रकाशनीय सामग्री को भेजने में अपेक्षित सहयोग की आशा की है।

संदेश महल समाचार अंक के साथ वेव पोर्टल के लिंक को क्लिक करके अपनी ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
शुभकामनाएँ एवं आभार
जयप्रकाश रावत
संदेश महल समाचार के संपादक, प्रकाशक और प्रधान महानिदेशक
वाट्स अप 9455542358
ईमेल sandeshmahal@gmail.com
www.sandeshmahal.com

error: Content is protected !!