खरखोदा में हो रहे किसान मजदूरों के शोषण के खिलाफ भाकियू तोमर करेगी धरना प्रदर्शन

 

रिपोर्ट
जेपी रावत
मेरठ संदेश महल समाचार

भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी इंदरजीत सिंह के आवास पर एक मीटिंग आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय सलाहकार ने खरखोदा में हो रहे किसान में मजदूरों के शोषण के खिलाफ आगामी धरना प्रदर्शन के बारे में जिला मेरठ की समस्त टीम के साथ वार्ता की और आगे की रणनीति बनाई गई सभी से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे मेरठ के कस्बा खरखौदा में गृह कर तीन से चार गुना बढ़ाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) व व्यापार मंडल द्वारा नगर पंचायत खरखौदा में धरना दिया जाएगा।महंगाई की मार झेल रहे किसानों ,मजदूरों व छोटे व्यापारियों पर हो रहे इस अत्याचार के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा युवा मंडल अध्यक्ष मेरठ अनिल चिकारा व जिला अध्यक्ष मेरठ चौधरी ओमवीर सिंह जटपुरा के नेतृत्व में व व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजीव त्यागी के नेतृत्व में एकजुटता के साथ अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा।

प्रमुख मांग

१ – नगर पंचायत द्वारा तीन से चार गुना बढ़ाए गए गृह कर को वापस लिया जाए।

२- नगर पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच कराई जाए।

३- नगर पंचायत द्वारा 2017 से 2021तक खरीदी गई संपत्ति व सामान की जांच कराई जाए

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) व व्यापार मंडल सभी किसानों , मजदूरों व व्यापारियों का आह्वान करता है नगर पंचायत द्वारा आए दिन हो रहे घोटालों के खिलाफ एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में करेंगे इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेरठ चौधरी ओमवीर सिंह जटपुरा तहसील अध्यक्ष मवाना सोनवीर सिंह गुर्जर युवा तहसील अध्यक्ष शहजाद युवा ब्लॉक अध्यक्ष खरखोदा फरियाद सैफी तहसील सचिव मवाना गुरमीत सिंह डॉ राजकुमार तारापुर युवा नगर उपाध्यक्ष वह मीडिया प्रभारी खरखोदा विकास त्यागी चौधरी जोगिंदर सिंह श्यामपुर महल सोनू सैफी जयसिंहपुर परवेज पुट्टी डॉक्टर ब्रजमोहन नगर अध्यक्ष हस्तिनापुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष हस्तिनापुर इंदरजीत सिंह लंबू मिर्जापुर मूलचंद त्यागी नगर उपाध्यक्ष खरखोदा सतीश त्यागी जी नगर अध्यक्ष खरखोदा जसवीर सिंह गांव अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!