रिपोर्ट
संदीप तिवारी
वाराणसी मिर्जामुराद संदेश महल
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों के अभूतपूर्व विकास के लिए याद किया जाता है। इनके जन्मदिन के अवसर पर रामेश्वर व जंसा क्षेत्र में युवा मंडल रामेश्वर,माधव सेवा प्रकल्प जगापट्टी मिर्जामुराद जनकवि धूमिल के गांव खेवली व नैपुरा के युवाओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया
इस मौके पर समाजसेवी कन्हैया लाल पथिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की नीति किसानों व गरीबों को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने हमेशा यह साबित करने की कोशिश किया कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल व प्रीतेश त्रिपाठी अनुज तिवारी अवनीश तिवारी ने कहा कि किसानों के समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले चौधरी चरण सिंह के योगदान किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हुआ है। इस मौके पर प्रमुख रूप से अशोक तिवारी हेमंत सिंह,देवेंद्र पटेल,शिवम त्रिपाठी अशोक तिवारी,सुनील पटेल,रिशु तिवारी आंसू ,शुभम दुबे, विनय भारती व किशन कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।