जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रान्तीय अधिवेशन में विजयी सदस्यों को दिलाई गई सपथ

रिपोर्ट
राम नाथ वर्मा
सीतापुर संदेश महल समाचार

दिनांक  24-12-2021से 26-12-2021 तक जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का प्रान्तीय अधिवेशन श्री कृष्णा कालेज सीतापुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें  24-12-2021को नामांकन  25-12-2021को जांच तथा  26-12-2021को समय प्रातः  8:00 बजे से समय 12:30 बजे तक मतदान का कार्य रहा। पश्चात मां सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण ,पूजन तथा गीत का आयोजन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने अपने  विचार रखे। संरक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने ११
सूत्री मांग पत्र मंत्री को दिया जिस पर शिक्षा निदेशक मंडल लखनऊ ने पूर्ण सहमति प्रदान करते हुए जायज मांग का पुरजोर समर्थन किया। जिसमें पुरानी पेंशन, चिकित्सा सुविधा, राज्य कर्मचारियों की भांति अवकाश,सामूहिक बीमा की कटौती लागू करना शामिल रहा। पदोन्नति, 17140 व18150 की विसंगति,अन्तरजनपदीय स्थानान्तरण, संविलियन विद्यालयों में दो-दो प्रधानाध्यापक हो जाने पर एक को अन्यत्र विद्यालय में भेजना, जहाँ प्रधानाध्यापक नहीं है वहाँ पदोन्नति करके देना, सम्पत्तियों की सुरक्षा आदि की ब्यवस्था करने जैसी मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। अन्त में सभापति ने सभा का समापन करते  हुए समय 3:00 बजे सायं ही मतगणना का कार्य प्रारम्भ कराया गया जो कि गणना की समाप्त तक जारी रखने को कहा। प्रान्तीय अध्यक्ष हेतु सत्य प्रकाश मिश्र व कोषाध्यक्ष हेतु संजय कनौजिया का मात्र एक -एक नामांकन होने से निर्विरोध घोषित हुए।

स्वागत करते हुए शिक्षक

उपाध्यक्ष के चार पदों हेतु
संतोष देवी यादव २४१,
संजय मणि त्रिपाठी १७८,
विनोद कुमार विन्द१६०
अनीस अहमद को१४८ मत पाकर

क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
महामंत्री पर अरूणेन्द्र कुमार वर्मा २८०मत पाकर विजयी घोषित हुए तथा प्रतिद्वन्द्वी  योगेन्द्र कुमार सिंह  को१३१मत मिले। संयुक्त मंत्री हेतु अक्षय कटियार २३७ मत पाकर प्रथम, शैलेन्द्र सिंह नरवार २२३ मत पाकर द्वितीय, मंजू पाण्डेय १५७ मत पाकर तृतीय,योगेन्द्र सिंह १३९ मत पाकर चतुर्थ,अतुल कुमार शुक्ल १३७ मत पाकर पंचम स्थान व विजय प्रकाश त्रिपाठी १३१ मत पाकर छठा स्थान प्राप्त किया।

संयुक्त मंत्री अनुसूचित जाति आर क्षित महिला अमिति सिंह २७४
मत पाकर विजयी घोषित हुई तथा प्रतिद्वन्द्वी चन्द्र किरन सिंह को १३१ मत मिले। लेखाकार हेतु भूपेन्द्र प्रताप सिंह २६५ मत पाकर विजयी घोषित तथा प्रतिद्वन्द्वी राकेश मिश्र को १३५ मत मिले। प्रांतीय सदस्य देवी पाटन मंडल हेतु अनिल कुमार सिंह को १७९ मत लेकर विजयी घोषित और प्रतिद्वंदी आलोक कुमार श्रीवास्तव को १६६ मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अन्त में विजयी सदस्यों को पद एवं कर्तब्यों की सपथ दिलाई गई।

error: Content is protected !!