रिपोर्ट
अनुज शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार
सीतापुर संदेश महल समाचार
सीतापुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वित्त मंत्री स्व. राजेंद्र गुप्त की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को झरेखापुर में विद्यादीप स्कूल मे क्षेत्रीय विधायक सुरेश रही ने खिचड़ी भोज का अयोजन किया। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद हुई श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुरेश राही ने कहा कि स्व. राजेंद्र गुप्त ने अपना पूरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने व्यवहार से कार्यकर्ताओं व जनता का दिल व मनजीत लिया था। इसी की बदौलत वह 1977 से 1993 तक लगातार 6 बार विधायक रहे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन मिश्र ने कहा कि सीतापुर के विकास के लिए स्वर्गीय राजेंद्र गुप्त सदैव चिंतित रहते थे। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्त ने कहा कि स्व. राजेंद्र जी ऐसे नेता थे जिनसे पक्ष व विपक्ष के लोग उनसे राय लिया करते थे। इस मौके पर लवकुश द्विवेदी, हरगांव प्रमुख प्र. कमलेश वर्मा, सुनील मिश्र, उदित बाजपेई, रोहित मिश्र, चंद्रमोहन तिवारी, संजय जायसवाल सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।