भाजपा में महिलाओं को मिल रहा सम्मान

भोगांव/मैनपुरी- भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा लाभार्थियो के घर घर जाकर संपर्क कर चुनाव प्रचार को नई दिशा दी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता लोगो को भाजपा की नीतियो के बारे मे बता रहे है। भाजपा विधानसभा चुनाव में कोई कसर नही छोड़ना चाहती है।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह की अगुवाई में महिलाओं ने आलीपुर खेड़ा में घर घर जाकर लाभार्थियों से सम्पर्क किया। इस मौके पर अनीता राजपूत ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो लोगो को मान-सम्मान के साथ न्याय दिला सकती है। भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश दिनों दिन आगे बढ़ रहा है। महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ सभी महिलाओं को हो रहा है। उज्ज्वला योजना के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ महिलाएं सुरक्षित है। भाजपा सरकार मे प्रदेश मे चारो तरफ खुशहाली का माहौल है। इस मौके पर शशि राजपूत, ओमलता शाक्य, प्रभा शाक्य, गीता शाक्य, सत्यवती, नीलू प्रजापति, चन्द्रमुखी चक, गोल्डी, कविता पाल, बबली, श्यामलता पाल, आरती, गुड्डी, रोहिनी, रीना, रेखा आदि मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!