तेंदुए के हमलें से मासूम की मौत घर में मचा कोहराम

 

रिपोर्ट
रंजीत सिंह
बहराइच संदेश महल समाचार

नौसर गुलरिया गांव में घर में खेल रहे मासूम पर तेंदुए ने हमला कर दिया।बच्चे के शोर मचाने पर परिजन शोर मचाते हुए दौड़ाया। शोर मचाने पर तेंदुआ मासूम को छोड़कर भाग गया। जब तक बच्चे के पास पहुंचे लोग तब तक वह दम तोड़ चुका था।
गौरतलब हो कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के नौसर गुलरिया गांव निवासी इलियास का बेटा शाहिल (5) घर में खेल रहा था। इसी बीच जंगल से निकलकर तेंदुआ घर में घुस आया और शाहिल की गर्दन दबोच ली। शाहिल की चीख सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो तेंदुए के जबड़े में शाहिल को देखकर सन्न रह गए। शोर मचने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर हांका लगाया तो तेंदुआ शाहिल को छोड़कर भाग गया। इसके बाद सभी शाहिल के पास पहुंचे,तब तक वह दम तोड़ चुका था। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मौके पर पहुंच गया हूं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाया जा रहा है।

error: Content is protected !!