छाता नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी सोनपाल सिंह का हुआ जोरदार स्वागत
लेखक संघ छाता ने भी किया स्वागत छाता समाचार
व्यापार मंडल द्वारा मेंन बाजार में सिक्कों से तोला गया ।।
छाता /- आज छाता विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी ठाकुर सोनपाल सिंह एडवोकेट के छाता नगर भ्रमण के दौरान उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार ठाकुर सोनपाल सिंह एडवोकेट बसपा प्रत्याशी का काफिला जिसमें सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ताओ ने बैंड बाजों के साथ बिहारी जी मंदिर , बीच का थोक , हरनाथिया थोक , गोवर्धन चौराहा , छाता बाईपास , सब्जी मंडी , मेन बाजार में अनिल गुप्ता , धर्मेंद्र गुप्ता, सचिन वार्ष्णेय , नवीन गुप्ता , विष्णु गुप्ता , उमेश गुप्ता , शम्मी गुप्ता आदि सैकड़ों व्यापारियों ने स्वाफ़ा बांधकर चांदी का मुकुट पहनाकर एवं सिक्कों से तोलकर बसपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत नई तहसील पर दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र द्विवेदी , आशीष शर्मा , राजेश गुप्ता व अन्य लेखकों ने जोरदार स्वागत किया इसके उपरांत बसपा प्रत्याशी सोनपाल सिंह एडवोकेट ने तहसील सिविल न्यायालय परिसर , तहसीलदार न्यायालय कोर्ट एवं सिविल कोर्ट व एसडीएम कोर्ट में समस्त अधिवक्ताओं से मिलकर वोट मांगे सभी अधिवक्ता बंधुओं ने भी सोनपाल सिंह का स्वागत कर वोट देने का आश्वासन दिया। इसी दौरान छाता तहसील के बधेल समाज के द्वारा ठाकुर सोनपाल सिंह को अपना समर्थन दिया गया। वही बसपा चैयरमैन छाता चंद्रप्रकाश उर्फ बॉबी ने बसपा प्रत्याशी ठाकुर सोनपाल सिंह के पक्ष में प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित किया