रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद जनपद किशनी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है। पूरा मामला बताते चलें आपको एक तरफ तो योगी सरकार कह रही हैं महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं यहां तो बेटियां और बहनों के साथ दुष्कर्म और अत्याचार चरम सीमा पर है। जहां गांव की मस्जिद में जिला बाराबंकी का रहने बाला जमाल अहमद लगभग दस वर्षों से रहे कर नमाज अदा करना और बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा था। जहां गांव की 8 साल की मासूम अपनी प्रारंभिक शिक्षा के लिए मस्जिद में इमाम (हाफिज) से शिक्षा ग्रहण करने के लिए रोजाना पढ़ने जाती थी। मासूम को क्या पता जो शिक्षक उसे पढ़ा रहा है। वह एक दिन उसका भक्षक बन वहसी दरिंदा बन जाएगा। मासूम ने आरोप लगते हुए बताया वह 26 जनबरी दिन बुधवार को अन्य बच्चो के साथ मस्जिद में पढ़ने के लिए गई थी। शाम 4 बजे मास्टर ने सभी बच्चो की छुट्टी कर दी। और मेरी छोटी बहिन को मूगफली खिला कर घर भेज दिया। मुझे और पढ़ाने को लेकर उसे अलग कमरे में ले गया और उससे मासूम से कपड़े उतारने को कहा और अपने भी कपड़े उतार कर मासूम से रेप कर लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान हालात देख कर मासूम डर गई तो दरिंदे में अल्लाह और कुरान की कसमें देकर पीड़िता को चुप रहने का वास्ता दिया। और कहा किसी से मत कहना और रोज की तरह पढ़ने आना नही तो किसी को शक हो जायेगा। लहूलुहान स्थित में घर पहुँची मासूम ने अपने ऊपर हुई बर्बरता की कहानी वयां की तो परिजनों के पैरों से जमीन खिसक गई। परिजनो ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आरोपी हाफिज (ईमाम)को मौके से मस्जिद से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने बताया 8 वर्षीय के साथ 52 वर्षीय हाफिज ने किया दुष्कर्म उसको गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़िता को जिला चिकित्सालय मेडिकल के लिए भेजा गया है। जहां उसकी स्थिति सही है।