- रिपोर्ट
हिमांशु यादव
एटा संदेश महल समाचार
जनपद एटा 22 में बाइस्कल चुनावी नारे के साथ सपा ने विधानसभा क्षेत्र अलीगंज में चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर डोर टू डोर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। सत्तारूढ़ दल भाजपा की नाकामियों को गिना रहे हैं। चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी प्रमुख मुद्दा है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख अलीगंज चौधरी ओमपाल यादव ने कहा कि हम समाजवादी नीतियों को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं। लोग भाजपा से नाखुश हैं । किसान आवारा पशुओं से परेशान है। छोटे और मझोले व्यापारियों की हालत खराब है। वर्तमान सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से प्रदेश की हालत खराब कर दी है। नौकरी के लिए युवा भटक रहा है। सरकार निजीकरण करने में लगी हुई है। करोना काल में फैली अव्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। अलीगंज की जनता सब पहचानती है। इस बार लोगों ने साइकिल की सवारी करने का मन बना लिया है। हम सभी का एक ही लक्ष्य” समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव” को लाखों वोटों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजना है।
बता दें 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर में सवार होकर यहां से सत्यपाल सिंह राठौर ने जीत दर्ज की थी। वहीं सपा के कद्दावर नेता रामेश्वर सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे थे, हालांकि इस बार समीकरणों के लिहाज से उनकी जीत तय मानी जा रही है।