रिपोर्ट
अनुज शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार
सीतापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर.पी.सिंह द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही एवम् वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोली के नेतृत्व में थाना महोली एवम् स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना महोली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 420/467/468 भादवि में प्रकाश में आये/वांछित पचास-पचास हजार के पुरस्कार घोषित इनामिया 03 अभियुक्तों 1.बबलू पुत्र बाबू बंजारा नि0ग्रा0 जमालपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी 2.मनोज पुत्र गंगाराम नि0ग्रा0 नेवराना थाना अचलगंज जिला उन्नाव 3.शानू उर्फ मो0 मलिक पुत्र रमजान अली नि0 तीन नं0 वागिया मदीना मस्जिद के पास थाना सरोजनी नगर जिला लखनऊ को कुसैला तिराहा वहद् ग्राम जलालपुर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तों से मौके पर 03 अदद तमंचा, 07 कारतूस, दो अदद होंडा सिटी कार व 43,100/- रुपये नगद व जानवर काटने का उपकरण बरामद हुआ। शस्त्र बरामदगी के संबंध में थाना महोली पर मु0अ0सं0 69/22, 70/22, 71/22 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किये गये हैं। इनका एक संगठित गिरोह है जो अलग-अलग क्षेत्रों/जनपदों में अपराध कारित करते हैं। जिनकी शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ महोदया द्वारा प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अपराध से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में सूचना/साक्ष्य संकलित कर नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. बबलू पुत्र बाबू बंजारा नि0ग्रा0 जमालपुर थाना मसौली जनपद वारांवंकी
2. मनोज पुत्र गंगाराम नि0ग्रा0 नेवराना थाना अचलगंज जनपद उन्नाव
3. शानू उर्फ मो0 मलिक पुत्र रमजान अली नि0 तीन नं0 वागिया मदीना मस्जिद के पास थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ
अभियोग में वांछित –
1. मु0अ0सं0 59/22 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 420/467/468 भादवि थाना महोली सीतापुर।
2. मु0अ0सं0 65/22 धारा 307 भादवि थाना महोली सीतापुर।
पंजीकृत अभियोग –
1. मु0अ0सं0 69/22 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट थाना महोली सीतापुर।
2. मु0अ0सं0 70/22 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट थाना महोली सीतापुर।
3. मु0अ0सं0 71/22 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट थाना महोली सीतापुर।
बरामदगी-
1. 03 अदद तमन्चा 315 बोर
2. 07 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
3. 43100/- रुपये
4. जानवर काटने का उपकरण
5. 01 अदद कार होण्डा सिटी यूपी 16 एस 6008
6. 01 अदद कार होण्डा सिटी यूपी 32 एएन 4710
महोली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 विजय कुमार मिश्रा
2. उ0नि0 राकेश सिंह
3. मुख्य आरक्षी गेंदालाल यादव
4. आरक्षी प्रणव तोमर
स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम –
1. उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह (स्वाट प्रभारी)
2. उ0नि0 अजय कुमार रावत (सर्विलांस प्रभारी)
3. मुख्य आरक्षी राहुल भदौरिया
4. आरक्षी सोहनपाल
5. आरक्षी टीटू कुमार
6. आरक्षी रवि वर्मा
7. आरक्षी अंकुर