सूचना नोटिस- निष्कासन

श्री उमेश बंशल
जिला ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश

.                     कार्यालय

  संदेश महल समाचार पत्र जिला बाराबंकी

पत्रांक संख्या- SM/53/21-22 दिनांक- 17/02/202

श्री उमेश बंशल जिला ब्यूरो चीफ रामनगर कालोनी लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश

आवश्यक सूचना

विषय- जिला ब्यूरो चीफ पदमुक्त के संदर्भ में

कार्यालय पत्र संख्या-एस एम- 53/20-21 दिनांक 17/02/2022 का संदर्भ ग्रहण करें।

उपयुक्त विषयक संदर्भ के संबंध में इस आशय के साथ यह पत्र प्रेषित किया जा रहा है कि श्री उमेश बंशल-जिला ब्यूरो प्रमुख जिला लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता- रामनगर कालोनी जनपद लखीमपुर-खीरी- परिचय पत्र संख्या- SM/DH/89/2021– इस पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाता है कि आपको संदेश महल समाचार पत्र से निष्कासित किया जाता है। सूचना से अवगत हो।

कार्यालय संदेश महल द्वारा लगातार आपको जरिए दूरभाष माध्यम से आपके क्रिया कलापों की शिकायतों पर विचार करते हुए तमाम अवसर दिए गए,किंतु आपमें किसी भी तरह के सुधार की गुंजाइश न देखते हुए ऐसा परिलक्षित होता है कि आप अवहेलनाओं के अभ्यस्त है।

अतएंव संदेश महल समाचार पत्र द्वारा उपलब्ध कराए गए समस्त प्रपत्रों सहित अन्य सामग्री संदेश महल को एक सप्ताह अंतराल में वापस करें। साथ ही बकाया धनराशि भुगतान को जमा कराएं।

अन्यथा की दशा में आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसके उत्तरदायी आप स्वयं होंगे।

                               संपादक

                         “संदेश महल” समाचार पत्र

 

सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित

1- जिलाधिकारी लखीमपुर-खीरी

2- पुलिस अधीक्षक लखीमपुर-खीरी

3- जिला सूचना अधिकारी लखीमपुर-खीरी

4- यूपी हेड संदेश महल समाचार पत्र

5- श्री उमेश बंशल जिला ब्यूरो चीफ रामनगर कालोनी लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश

                                संपादक

                                 संदेश महल समाचार
error: Content is protected !!