छाता स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल पर गौवंश की भूख , प्यास व बीमारियों से हो रही है। मृत्यु
छाता स्थित कान्हा पशु आश्रय गौशाला जो कि नगर पंचायत छाता द्वारा संचालित की जा रही है निरंतर यह देखने में आ रहा है कि नगर पंचायत छाता द्वारा घोर लापरवाही के कारण काफी लंबे समय से गोवंश की बदहाली निरंतर बढ़ती जा रही है जिसके कारण गोवंश की भूख प्यास एवं बीमारियों से मृत्यु हो रही है इसी संदर्भ में आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिगंबर चौधरी ने उप जिला अधिकारी छाता कमलेश गोयल को कान्हा पशु आश्रय स्थल के बारे में अवगत कराते हुए एक लिखित ज्ञापन भी दिया। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करके गौवंश की जान बचाने हेतु जो भी काम करने है। हम करेंगे। कान्हा पशु आश्रय स्थल में अगर गोवंश की संख्या अधिक है तो बड़े हुए गोवंश को अन्य गौशाला में भेजा जाएगा।