रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार
मथुरा धर्मनगरी में रह रहे विदेशी नागरिक प्रार्थना कर रहे रुस-यूक्रेन समेत पूरे विश्व में बनी रहे शांति
रुस एवं यूक्रेन के मध्य भले ही युद्ध जैसे हालात बन रहे हों लेकिन धर्मनगरी में रह रहे इन देशों के नागरिक बेखौफ हो भगवान की भक्ति में रमे हुए हैं। उनका मानना है कि युद्ध किसी भी हालत में नहीं होगा। यह सिर्फ राजनैतिक वर्चस्व एवं अमेरिका द्वारा अपने आपको शक्तिशाली दर्शाने की है। वे भगवान से सिर्फ यही प्रार्थना कर रहे हैं कि रुस-यूक्रेन समेत पूरे विश्व में शांति बनी रहे।
यूक्रेन निवासी ल्यूडमिला उर्फ लज्जावती का कहना है कि रुस-यूक्रेने के मध्य का झगड़ा सात साल पुराना है। यह आपस में दुश्मनी का नहीं बल्कि राजनैतिक वर्चस्व दिखाने का है। इस झगड़े की मूल जड़ में अमेरिका है। उसके द्वारा आग में घी डालने का काम किया जा रहा है। बताया कि सात साल पहले अमेरिका की एक कंपनी ने सरकार से अनुमति लेकर यूक्रेन में प्राकृतिक गैस के भंडार का पता लगाने के लिए प्रोजेक्ट की शुरु किया था। जिसमें उसे काफी बड़ा गैस भंडार मिल गया। इसके बाद से अमेरिका ने यूक्रेन सरकार को अपने पक्ष में कर लिया। और गैस भंडारण वाले क्षेत्र पर अपना एकाधिकार करने कोशिश शुरु कर दी। बताया कि उक्त स्थान पर रसियन मूल के लोगों आबादी अधिक होने के चलते अमेरिका के प्रयास का विरोध होने लगा। इस पर अमेरिका ने यूक्रेन सरकार पर दबाब बनाकर वहां के लोगों पर हमले शुरु कर दिए। वहां गृह युद्ध जैसे हालात बन गए। इसमें अब तक हजारों रसियन मूल के लोगों की मौत हो चुकी है।