विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
थाना पैकोलिया पर नव निर्मित महिला हेल्प डेस्क का पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त सभी कर्मचारियों से महिलाओं की समस्याओं को सुन कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थाना पैकोलिया क्षेत्र के 140 ग्राम प्रहरियों को जुता वितरित किया गया तथा उन्हे अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी घटना को अपने उच्चाधिकारियों से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया । लोकार्पण के दौरान क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शेषमणि उपाध्याय थानाध्यक्ष पैकोलिया श्री प्रदीप सिंह व PRO पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दुर्गेश पाण्डेय एवं अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें।