पेपर लीक की वजह से मथुरा सहित 24 जिलों में UP बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा रद्द

 

रिपोर्ट
प्रताप सिंह मथुरा संदेश महल समाचार

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटर मीडिएट की आज दोपहर होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा पेपर लीक होने की बजह से रद्द कर दी गई है। मथुरा सहित प्रदेश के 24 जनपदों में अंग्रेजी की परीक्षा अब अगली तिथि पर कराई जायेगी। शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय के अनुसार इण्टर मीडिएट का अंग्रेजी का पेपर जनपद बलिया में आउट हो गया है। सीरीज-316 ईडी और 316 ईआई के पेपर मथुरा, आगरा,एटा, मैनपुरी, अलीगढ सहित 24 जिलों में भेजे गये थे। जिसके चलते परीक्षा स्थगित की गई है।

पेपर लीक की वजह से इन 24 जिलों में हुई परीक्षा रद्द-

1- आगरा 2. मैनपुरी 3.मथुरा 4.अलीगढ़ 5.गाजियाबाद 6. बागपत 7 बदायूं 8 शाहजहांपुर 9उन्नाव 10.सीतापुर 11.ललितपुर 12.महोबा 13.जालौन 14 चित्रकूट 15.अम्बेडकरनगर 16.प्रतापगढ़ 17.गोंडा 18.गोरखपुरी 19.आजमगढ़ 20. बलिया 21.वाराणसी 22.कानपुर देहात 23.एटा 24.शामली

error: Content is protected !!