रिपोर्ट
राम नाथ वर्मा
पहला सीतापुर संदेश महल समाचार
प्राथमिक विद्यालय बहटूटपुर,विकास खण्ड पहला में बच्चों को अभिभावकों अध्यापक अध्यापिकाओं तथा रसोइयों के द्वारा स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जागरुकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि कोई भी बच्चा चाहे वह लड़का हो या लड़की सभी को पढ़ने का अधिकार है।कोई भी बच्चा जो ६से११वय वर्ग का है प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराकर सरकारी लाभों का लाभ उठाएं।जैसे-निःशुल्क किताबें,निःशुल्क दो जोडी वेशभूषा,निःशुल्क बस्ता,निःशुल्क जूता-मोजा,निःशुल्क पका पकाया भोजन व भोजन के साथ सप्ताह में एक दिन दूध व एक दिन फल भी मिलते हैं।लड़का व लड़की में भेदभाव न करें क्योंकि लड़की दो परिवारों की जिम्मेदारी निभाती है।परिवार की भाग्य लक्ष्मी भी कही जाती है।जब लड़की पढी़ लिखी होगी तभी अपने परिवार को रोशन करेगी।अब लड़कियां भी लड़कों से कहीं पीछे नहीं हैं।सबको समानता का अधिकार प्राप्त है।चाहे जिस भी विभाग में नौकरी कर सकती पुरुषों के साथ बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं।चाहे बैंक कर्मी हो ,रेल कर्मी हो,चाहे फोर्स हो,चाहे शिक्षा जगत हो,उड्डयन विभाग हो ,चाहे राजस्व विभाग हो यहां तक कि लड़कियां चन्द्रयान तक पहुंचने में सफल रही हैंआदि-आदि स्थानों में लड़कियां अपना परचम फहरा रही हैं।इसलिए लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल देने की आवश्यकता है।अतः सभी ग्राम वासियों से अनुरोध व प्रार्थना है कि अपनी तथा पास-पडोस में रहने वाली लड़कियां शिक्षा से वंचित न रहे इसलिए सभी की सहयोग में भागीदारी होनी चाहिए।