संतकबीरनगर संदेश महल
जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलेभर में शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर गुरुजन, पत्रकार साथी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
शुभेच्छुकों ने कहा कि श्री सरोज अपने सौम्य व्यवहार, उदार हृदय और प्रसन्नचित्त स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। जिला सूचना अधिकारी के रूप में वे शासन और समाज के बीच सेतु बनकर ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और संरक्षण से जिले के पत्रकारों एवं सूचना तंत्र को निरंतर मजबूती मिली है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके प्रति सादर नमन व्यक्त करते हुए कामना की कि वे दीर्घकाल तक अपने अनुभव और आशीर्वाद से सभी को मार्गदर्शन देते रहें तथा समाज धर्म और सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहे।