बाइक टकराने से सिपाही घायल

रिपोर्ट
सारनाथ
कुरावली, मैनपुरी संदेश महल समाचार

थाना कुरावली क्षेत्र की जमुलापुर चौकी पर तैनात दो सिपाही गस्त पर थे। तभी उनकी बाइक के आगे नीलगाय के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनों सिपाही घायल होकर गिर गए। पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में जमूलापुर चौकी का है। जहां पर तैनात सिपाही मोहित शुक्ला व पुष्पेन्द्र चौधरी गस्त पर थे। तभी लखौरा औंछा मार्ग पर गस्त के लिए जा रहे थे। जब वह बलीपुर जाने वाले कच्चे रास्ते के करीब पहुंचे। अचानक बबूल के झाड़ियों में से नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक के गिर जाने से दोनों सिपाही घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी दोनों सिपाहियों को सामुदायिक स्वास्थ्य कुरावली पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों सिपाहियों को प्राथमिक उपचार देकर उनको छुट्टी दे दी।