प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों के समर्थन में आए किन्नर।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह मथुरा संदेश महल समाचार

किसानों का दुख दर्द साझा करने के लिए किन्नरों ने ली भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की सदस्यता।
बीते दिनों क्षेत्र में बेमौसम बरसात की वजह से अन्नदाता किसान की धान सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है जिसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। इन दुखी किसानों के दर्द को महसूस करते हुए क्षेत्र के किन्नरों ने किसानों को अपना समर्थन देते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर चंद्रपाल सिंह यदुवंशी ने छाता क्षेत्र के अधिकृत किन्नर जस्सीबाई एवं नंदगांव क्षेत्र की सोनियाबाई शर्मा तथा बरसाना क्षेत्र की वेवीबाई किन्नर को उनके सैकडों समर्थको के साथ भारतीय किसान युनियन (टिकैत) की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर चंद्रपाल सिंह यदुवंशी ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी किन्नरों का स्वागत करते हुए उन्हें किसानों के साथ समर्पित भाव से जुड़ जाने के लिए निर्देशित किया गया। वही छाता क्षेत्र की अधिकृत किन्नर जस्सी बाई ने भी संगठन की सदस्यता लिए जाने के बाद संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर अमल करने की बात कही।

error: Content is protected !!