रिपोर्ट/-प्रमोद झा
मुरादाबाद संदेश महल समाचार
कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते इन दिनों नगरीय और ग्रामीण इलाकों का जन जीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। रात में जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। शाम होते ही सड़कों पर वाहनों की कम तादाद और राहगीरो आदि की कम आवाजाही दिख रही है। देहात इलाको में सड़कों पर सन्नाटा और ज्यादा देखने में आ रहा है। खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है तो उधर ट्रेनों की भी धीमी गति से संचालन की मजबूरी बनी हुई है। कामकाजी लोगों को काम करते हुए देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कोहरा छंटने की संभावना नहीं है। ठंड और बढ़ सकती है।फिलहाल न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है जबकि अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।