आदिवासी आभार सभा का आयोजन सकुशल संपन्न

संदीप तिवारी
वाराणसी संदेश महल समाचार

  • मिर्ज़ामुराद थाना अंतर्गत रूपापुर स्तिथ जनता इंटर कॉलेज के मैदान पर आदिवासी आभार सभा का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सोनभद्र छोटे लाल खरवार व भाजपा जिलाध्यक्ष (एमएलसी) हंसराज विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक गोंड रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजाति एकता को दिखाने के साथ साथ वर्तमान में चल रही जाति प्रमाण पत्र रूपी समस्या पर भी वार्तालाप हुई। करीब हजारों की संख्या में अाई अन्तरजनपदीय भीड़ से एक ही आवाज आई आखिर कब बनेगा प्रमाण पत्र। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जनजाति मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, श्यमासरे गोंड, अखिल भारतीय गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष गोंड, ग्राम प्रधान बरनी अमरजीत गोंड, जिला रिपोर्टर आकाश कुमार गोंड, भाजपा जनजाति मंडल उपाध्यक्ष जुगल किशोर, पत्रकार विनय मिश्रा,संदीप तिवारी,नीलेश मिश्रा, रामतीरथ मोदनवाल,महेंद्र पाल के साथ करीब हजारों की संख्या में भीड़ उपस्तिथि रही।
error: Content is protected !!