कुरावली टेंपो में बैग से जेवरात निकाल रही दो महिलाएं पकड़ी

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र क़ुरावली नगर के पुराने बस स्टैंड पर टेंपो में बैठी महिला यात्री के बैग से 2 महिलाओं द्वारा जेवरात निकाल लिए गए। महिला यात्री ने शोर मचा कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नगर के मोहल्ला गिहार कॉलोनी निवासी महिला कुवांरी देवी पत्नी रवि कुमार बीते मंगलवार की शाम अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए नगर के पुराने बस स्टैंड से टेंपो में बैठी। टेंपो में पहले से अन्य दो महिलाएं बैठी हुई थी। कुछ देर बाद महिला ने अपना बैग टटोलकर देखा तो उसमें रखी 1 जोड़ी पायल एक जोड़ी टॉप्स तथा ₹380 गायब थे। पास में बैठी दोनों महिलाओं द्वारा जेवरात तथा रुपए निकाल लिए गए। महिला कुवांरी देवी ने शोर मचाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़ लिया तथा उनके पास से चोरी किए गए जेवरात तथा रुपए बरामद कर लिए और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम सोनम पत्नी रोहित, ललिता पत्नी मलिखान निवासीगण ग्राम कडिया, थाना बोहडा, जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया। बुधवार को पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!