हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में संचालित 06 कान्हा गौ-आश्रय स्थल, 03 बृहद गौ-आश्रय स्थल, 01 गौ संरक्षण केन्द्र एवं 30 अस्थाई आश्रय स्थल में निधार्रित क्षमता 5490 के सापेक्ष दि. 05 अप्रेल तक 5532 निराश्रित गोवंश संरक्षित कराए जा चुके हैं। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश को निरंतर अभियान चलाकर पकड़वा कर गौशाला में संरक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों के निर्देशन में 186 निराश्रित गौवंश पकड़कर विभिन्न गौशालाओं में संरक्षित किए गए हैं। उन्होने बताया कि कान्हा गौ-आश्रय स्थल टी.पी. नगर में 500 की क्षमता के सापेक्ष 800, कान्हा गौ-आश्रय स्थल कुरावली में 50 क्षमता के सापेक्ष 67, कान्हा गौ-आश्रय स्थल कुसमरा में 100 के सापेक्ष 156, कान्हा गौ-आश्रय स्थल किशनी में 100 के सापेक्ष 176, कान्हा गौ-आश्रय स्थल करहल में 100 के सापेक्ष 119, कान्हा गौ-आश्रय स्थल घिरोर में 150 के सापेक्ष 354, वृहद गौ संरक्षण केन्द्र गुराई, घिरोर में 400 के सापेक्ष 421, वृहद गौ संरक्षण केन्द्र अहिरवा सुल्तानगंज में 400 के सापेक्ष 435, वृहद गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम इज्जतपुर खजुरारा के विकास खंड करहल में 400 के सापेक्ष 203 गौवंश संरक्षित किए जा चुके है।
श्री कुमार ने बताया कि अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड सुल्तानगंज के न.पं. भोगांव में 80 के सापेक्ष 78, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल बेवर में 80 के सापेक्ष 73, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल ज्योति खुड़िया कुरावली में 50 के सापेक्ष 71, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल कुंआ खेड़ा में 80 के सापेक्ष 109, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल गदाईपुर जागीर में 50 के सापेक्ष 50, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड जागीर के ग्राम हथपऊ में 50 के सापेक्ष 65, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल पुडरी में 100 के सापेक्ष 10, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल गदाईपुर में 50 के सापेक्ष 50, सगामई में 150 के सापेक्ष 70, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल ब्लाॅक घिरोर के ग्राम फत्ते में 200 के सापेक्ष 85, ग्राम उसनीधा में 50 के सापेक्ष 35, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल ब्लाॅक सुल्तानगंज के बुर्रा चक सहारा में 50 के सापेक्ष 86, आलीपुर खेड़ा में 150 के सापेक्ष 95, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल सुन्नामई में 150 के सापेक्ष 118, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड कुरावली के जखौआ में 100 के सापेक्ष 182, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड कुरावली के सोनई में 50 के सापेक्ष 89, ग्राम नानामऊ में 150 के सापेक्ष 201, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड करहल के ग्राम कुरार् में 500 के सापेक्ष 349, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल ढुढवां में 100 के सापेक्ष 25, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल भगवतीपुर में 150 के सापेक्ष 77, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड बेवर के नगला देवी में 100 के सापेक्ष 142, नगला जोत में 50 के सापेक्ष 109, जलालपुर में 150 के सापेक्ष 75, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के ग्राम बरिहा में 50 के सापेक्ष 47, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के ग्राम जवापुर में 50 के सापेक्ष 56, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के ग्राम समान में 100 के सापेक्ष 134, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के ग्राम कुम्हौल में 50 के सापेक्ष 50, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के नैगवां खिरिया में 50 के सापेक्ष 49, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड मैनपुरी के परौंख में 50 के सापेक्ष 25, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड किशनी के इलाबाॅस में 100 के सापेक्ष 59, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल विकास खंड मैनपुरी के जसरऊ में 150 के सापेक्ष 137, गौवंश संरक्षित किए जा चुके है।