भोगांव पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

जेपी रावत
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र भोगांव अंतर्गत मैनपुरी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शराब व शस्त्र माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के सुकुल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव अनिल कुमार सिंह सफल परीक्षण में थाना प्रभारी भोगांव भोलू सिंह भाटी के द्वारा टीम गठित की गई। उक्त टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक आदेश भारद्वाज के द्वारा किया गया। आज दिनांक 17/04/2023 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्त व पैदल गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मैनपुरी भोगांव रोड पर विजय दत्त दुबे के बंद पड़े धान मिल में स्थित खंडहर बिल्डिंग में अवैध तमंचा बनाने का कार्य कर रहा है। अगर जल्दी की जाए तो वह पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके उपनिरीक्षक आदेश भारद्वाज मय हमराही पुलिस बल के साथ प्रवेश करते हुए उस व्यक्ति को समय करीब लगभग 12:16 पर मौके से एक अदा तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक अदा तमंचा 32 बोर में एक जिंदा कारतूस 32 बोर एक जिंदा कारतूस 12 बोर व अवैध तमंचा बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम दुर्गेविजय उर्फ दुर्गेश यादव पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नगला दीपा थाना भोगांव जिला मैनपुरी उम्र करीब 33 वर्ष बताया जिसके संबंध में थाना पर मु0 स0 278/23 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया अभियुक्त को महा न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। इसी मौके पर थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी, इंस्पेक्टर अरुण कुमार उप निरीक्षक आदेश भारद्वाज, उप निरीक्षक बृजकिशोर यादव, उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी रकरी) आरक्षी प्रवेंद्र कुमार, आरक्षी दीपू, आरक्षी गौरव आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!