महिलाएं सशक्त होंगी तो सशक्त समाज का निर्माण होगा रेखा वर्मा

रिपोर्ट
उमेश बंसल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने मिशन शक्ति कार्यक्रम का आगाज किया। की शुरुआत की।जनप्रतिनिधियों के साथ हरी झंडी दिखाकर शक्ति मोबाइल को रवाना किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तो सशक्त समाज का निर्माण होगा।


कार्यक्रम की शुरुआत गोला गोकर्णनाथ रोड पर स्थित एक मैरिज हाल में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। धरोहर सांस्कृतिक दल के प्रमुख उमेश तिवारी ने अपने साथी कलाकारों के साथ महिला परक योजनाओं पर आधारित एवं महिला सशक्तीकरण से ओतप्रोत शिक्षाप्रद नाट्य प्रस्तुति दी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं स्वावलंबन के लिए नए कदम उठा रही है। महिलाएं जितना सशक्त होंगी। उतनी ही तीव्रता के साथ सशक्त समाज की स्थापना होगी। हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देते हुए महिलाओं ने पूरे देश का मान सम्मान बढ़ाया है। बेटियां अपनी शक्ति को पहचाने। सफल महिलाएं समाज के लिए रोल मॉडल बनें।

उपस्थित विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी ने कहा कहा कि नारी एक साथ दो परिवारों की जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। जिले की नोडल अधिकारी 32 वीं पीएसी पीएसी कमांडेंट आईपीएस सुजाता सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति को सफलता के आयाम तक पहुंचाए जाने में सबका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से अपील की कि पूरे उत्साह,उमंग एवं ऊर्जा के साथ इस अभियान को सफल बनाकर सरकार के सपने को साकार करें। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन शक्ति शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर वासंतिक नवरात्र तक चलेगा। महिला सशक्तीकरण से संबंधित विविध गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे सरकार का नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन का सपना साकार होगा। 24 विभागों के अंतर विभागीय समन्वय से मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एसपी विजय ढुल ने बताया कि यह मिशन 180 दिनों तक अलग-अलग निर्धारित थीम पर चलेगा। मिशन के माध्यम से ऐसे समाज की स्थापना होगी, जहां नारियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। शक्ति मोबाइल शहर एलआरपी चौराहा,ओवर ब्रिज,रेलवे स्टेशन, संकटा देवी चौराहा,मेला मैदान चौराहा,इमली चौराहा,जीजीआईसी विलोबी हाल होते हुए पुलिस लाइन पहुंची। एसपी विजय ढुल्ल ने बताया कि शक्ति मोबाइल में 20 दोपहिया एवं 20 चौपहिया वाहन लगाए गए हैं। इसमें महिला कल्याण विभाग के छह एलईडी जागरूकता रथ भी शामिल हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह,विधायक सदर योगेश वर्मा,विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी,पालिका अध्यक्ष निरुपमा मोनी बाजपेई,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, चेयरमैन अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पुष्पा सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षक, महिला पुलिसकर्मी, आशा संगिनी, महिला कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।