महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुनीत कुमार
कानपुर संदेश महल समाचार

घर में घुसकर महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार कानपुर में चकेरी क्षेत्र में दिनदहाड़े तीन युवकों ने एक घर में घुसकर महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाने पहुंचे भाई को भी युवकों ने पीट दिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पनकी गंगागंज के बताए जा रहे हैं।पीड़िता का आरोप है कि वह परिवार के साथ किराये पर रहती है। रविवार दोपहर मकान में प्लंबरिंग का काम चल रहा था। इसी बीच तीन युवक उसके कमरे में घुस आए। नशे की हालत में उसे दबोच लिया और जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर दूसरे कमरे से भाई आया और उनसे भिड़ गया। इस बीच उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से,एक आरोपी को बाद में पकड़ा गया। चकेरी इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!