ब्यूरो रिपोर्ट
बाराबंकी संदेश महल समाचार
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह टस्ट द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब हॉकी के अंडर-14 खिलाड़ियों का निःशुल्क समर कैंप बंकी स्थित खेल के मैदान में चल रहा है। बीती 21 मई से शुरू हुए हॉकी समर कैंप में करीब 35 बच्चों ने रविवार को में खूब पसीना बहाया। इसमें बच्चों को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक क्लब के अध्यक्ष एवं हॉकी के नेशनल खिलाड़ी सलाउद्दीन किदवाई ने बच्चों को हॉकी के गुर सिखाएंगे। इस कैंप में नन्हें खिलाड़ी अनुशासन व खेल भावना का अभ्यास कर रहे हैं। वहीं क्लब की ओर से बच्चों को डाइट के तौर पर निःशुल्क खाद्य सामग्री भी दी गई। क्लब के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने रविवार को आयोजित विशेष शिविर में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बचपन से खिलाड़ियों के मनोबल को मजबूत करने के लिए लगातार खेल को बढ़ावा दे रही है। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल की अहम भूमिका रही है। जो प्रदेश में खेल का दायरा बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे कैंप खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा। इसका उद्देष्य है कि बच्चों में इस खेल के प्रति रूझान पैदा किया जा सके। कैंप में बच्चों को हॉकी के प्रारंभिक गुर और स्टंट भी सिखाए जाएं। इस मौके पर कोच सलाउद्दीन किदवाई ने बच्चों को हॉकी का अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए फ्लिक, स्कूप, ड्राइव, जैब, ड्रिबलिंग, गेंद रोकना, शूटिंग, पासिंग और बॉल को कंटोल करना सिखाया। उन्होंने बच्चों की क्षमता बढ़ाने के लिए तकनीकी टेªनिंग दी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से सीनियर हॉकी खिलाड़ी विजय अवस्थी, पूर्वाेत्तर रेलवे खिलाड़ी मुजीब अहमद, निसार अहमद, अयाज़ अंसारी, डा विक्रम कुमार, अरुण कुमार त्रिवेदी, राजेंद्र त्रिपाठी, मो अहमद सईद किदवाई, अखिलेश सैनी, अखलाद अयाज़ अंसारी, मो अरसलान, महेंद्र रावत, मो समद, महफूज अयाज़ अंसारी, मो एतिशाम, मो शहजान, तौसीफ अहमद, सचिन कुमार, अफ्फान अंसारी, रहमत अली, मो ताहा आदि लोग उपस्थित रहे।