वीरांगना देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 298 वीं जयंती समारोह धूमधाम से गया मनाया

 

हिमांशु यादव
अलीगढ़ संदेश महल समाचार

जनपद अलीगढ़ के धनीपुर ब्लाॅक पर स्थित एस आर एस बी इंटर कालेज में देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 298 वीं जयंती समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ विकास महात्मे पूर्व सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अखिल भारत धनगर महासंघ लक्ष्मी धनगर ने देवी अहिल्याबाई होलकर जी की तस्वीर पर दीपप्रज्जवलि व माल्यार्पण कर किया। वहीं वक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर व देवी अहिल्याबाई होलकर जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ विकास महात्मे ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं को सशक्तिकरण का उद्देश्य समझा कर भारत की महानायिका का स्थान प्राप्त किया। महारानी अहिल्याबाई त्याग व वीरता की प्रतिमूर्ति थी।वह एक बेहतरीन योद्धा थी।उनकी वीरता व नारी उत्थान के लिए किये गये कार्यों को लेकर उन्हें सदैव याद किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी धनगर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने साम्राज्य महेश्वर और इंदौर में काफी मंदिरो का निर्माण भी किया था।इसके साथ ही उन्होंने लोगो के रहने के लिए बहोत सी धर्मशालाए भी बनवायी, ये सभी धर्मशालाए उन्होंने मुख्य तीर्थस्थान जैसे गुजरात के द्वारका, काशी विश्वनाथ, वाराणसी का गंगा घाट, उज्जैन, नाशिक, विष्णुपद मंदिर और बैजनाथ के आस-पास ही बनवायी. मुस्लिम आक्रमणकारियो के द्वारा तोड़े हुए मंदिरो को देखकर ही उन्होंने सोमनाथ में शिवजी का मंदिर बनवाया. जो आज भी हिन्दुओ द्वारा पूजा जाता है.इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ,डाॅ धर्मसिंह धनगर,प्रवल प्रताप सिंह, ललित बघेल,शुभम पाल , विनोद सिंह धनगर,मनोज बघेल,जवाहरलाल बघेल, सूरजभान बघेल राष्ट्रीय अध्यक्ष,मूल चंन्द्र बघेल ,सीपी सिंह धनगर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम नेताजी व संचालन नवीन धनगर के किया आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!