विवाहिता के साथ छेड़छाड़ पीड़िता ने दी पुलिस को तहरीर

ब्यूरो रिपोर्ट
सीतापुर संदेश महल समाचार
थाना पिसावा क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर जान से मार देने की धमकी दी गई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भितिया निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह रात्रि लगभग ग्यारह बजे पेशाब करने के लिए घर से बाहर गई थी। वहीं ग्राम निवासी एक युवक ने पीछे से दबोच लिया। और छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आरोपी ने गला दबाकर मारा पीटा।शोर सुनकर आस पास के तमाम लोग दौड़े तब तक आरोपी मौके से भाग निकला।

error: Content is protected !!