रिपोर्ट–घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर,संदेश महल समाचार
अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बस्ती मंडल अध्यक्ष लाल चंद्र दुसाध एवं जिला अध्यक्ष उदय राज पासवान सोनू के अध्यक्षता में चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा।मंगलवार को डीएम के वार्ता लाप के बाद धरना प्रदर्शन का अलग रुख होगा।मांग पूरी होने तक दुसाध समाज का धरना चलता रहेगा।चार दिन बाद भी दुसाध समाज को मनाने जिले का कोई सक्षम अधिकारी नही पहुंचा।इससे दुसाध समाज आक्रोशित है।बस्ती मंडल अध्यक्ष लाल चंद्र दुसाध ने बताया कि जनपद संत कबीर नगर में दुसाध जाति के लोग 76 गांव में निवास करते हैं।जिन्हें बोलचाल की भाषा में ढाढ़ी भी कहा जाता है। दुसाध और ढाढ़ी में कोई अंतर नहीं है। इसे प्रशासन भी मान चुका है।और पूर्व से लेकर वर्ष 2023 तक अनगिनत अनुसूचित दुसाध का जाति प्रमाण पत्र निर्गत कर चुका है।दुसाध ढाढ़ी के संबंध में जिला कमेटी व लखनऊ शासन के आदेश का भी अवहेलना किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयराज पासवान सोनू ने बताया कि कार्यालय से आदेश जारी किया जाता है ।आदेश का पालन होने के बाद भी तहसील कर्मी आदेश का अवहेलना करते हुए बार-बार ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिया जा रहा है।कारण पूछे जाने पर दुसाध जाति को विवादित जाति बताकर साक्ष्य के अभाव में, निम्नलिखित कारण से अथवा जाति गलत है का हवाला देकर गिने चुने दुसाध जाति का प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। जो पूर्ण रूप से मनमानी एवं पद का दुरुपयोग है। इस संबंध में राष्ट्रीय सचिव दिनेश चंद्र दुसाध ने बताया कि जनपद में जितने भी दुसाध जाति का प्रमाण पत्र जारी हैं वह सभी दुसाध जाति के लोग हैं।दुसाध और ढाढ़ी में कोई अन्तर नही है। इस मौके पर ,उपाध्यक्ष शशिकांत उर्फ सोनू पासवान, राहुल पासवान, नीरज दुसाध, राजन दुसाध ,कन्हैया दुसाध, सिकंदर, राम कोमल,भोरई प्रसाद,महकू प्रसाद,आदि दुसाध समाज के लोग मौजूद रहे